{"_id":"6a1354715e2ea9a3140ffb8d","slug":"youths-attempt-to-abduct-teenage-girl-villagers-nab-one-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-174273-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवकों ने किया किशोरी के अपहरण का प्रयास...ग्रामीणों ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवकों ने किया किशोरी के अपहरण का प्रयास...ग्रामीणों ने एक को दबोचा
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव जाकर तीन युवकों ने किशोरी के अपहरण की कोशिश की। शोर होने पर गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
रविवार शाम चार बजे कुछ युवक बाइकों से गांव पहुंचे। युवकों ने एक घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी को पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। किशोरी और परिजनों के शोर मचाने पर गांव के कई लोग भी मौके पर आ गए तो आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर का आयुष अपने साथी पुवायां के ही मोहल्ला कमलबाग के राहुल और एक अन्य के साथ पुत्री का अपहरण करने पहुंचा था। इस दौरान पिता से मारपीट भी की गई। राहुल को पकड़ लिया गया।
आयुष और एक अन्य आरोपी भाग निकला। निगोही के गांव चेना रुरिया का चंद्रशेखर और शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाषनगर का संजीव कुमार और एक गांव का रोहित आरोपियों का साथ दे रहे हैं। एक आरोपी पूर्ति कार्यालय में लिपिक है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।