फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth will showcase their talent in five disciplines at the youth festival.

Shahjahanpur News: युवा उत्सव में पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth will showcase their talent in five disciplines at the youth festival.
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा पांच विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। उत्सव की थीम ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन की प्रतियोगिताएं होंगी। लोकनृत्य और लोकगीत में सात प्रतिभागी व तीन संगतकर्ता की टीम, नुक्कड़ नाटक में अधिकतम 10, पेंटिंग में दो और कविता लेखन में एक प्रतिभागी हिस्सा ले सकेगा। एक युवा केवल एक विधा में प्रतिभाग कर सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की आयु की गणना 17 अगस्त 2026 से की जाएगी। जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। पिछले वर्षों में राष्ट्रीय युवा उत्सव की प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके विजेता इस बार प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। इच्छुक युवा अपना आवेदन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed