फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth who failed in Agniveer recruitment posted suicide post on Instagram, police saved him

Shahjahanpur News: अग्निवीर भर्ती में असफल युवक ने इंस्टाग्राम पर डाली आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने बचाया

Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth who failed in Agniveer recruitment posted suicide post on Instagram, police saved him
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सीना की नाप कम होने के कारण बाहर किए गए युवक ने शनिवार को खुद को गोली मारकर जान देने की बात कहते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मेटा से अलर्ट आने के बाद सोशल मीडिया सेल के सहयोग से पुलिस ने युवक को तलाश किया। उसकी काउंसलिंग करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के गांव नरदवल निवासी 19 वर्षीय युवक फर्रुखाबाद में आयोजित अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने गया था। वहां नाप-तौल में उसका सीना कम बताकर भर्ती से बाहर कर दिया गया। लगातार चौथी बार भर्ती में मायूसी हाथ लगने पर युवक अपने घर लौटने के बजाय रोजा थाना क्षेत्र की सिटी पार्क कॉलोनी में रहने वाले परिचित के घर आ गया।
विज्ञापन

उसने भर्ती में फेल होने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मेटा ने संज्ञान लेते हुए तुरंत ही आईडी निकालकर लखीमपुर पुलिस को सूचना दी। वहां से लोकेशन शाहजहांपुर की निकलने पर रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह को सूचित किया गया। कुछ देर में रोजा पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ ले आई। उसे समझाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

सर...मेहनत के बाद भी हाथ लग रही मायूसी
रोजा थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने युवक की काउंसलिंग की। युवक ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए वह काफी मेहनत कर रहा है। लगातार प्रयास करने के बावजूद हर बार बाहर कर दिया जाता है। उसे उम्मीद थी कि फर्रुखाबाद में उसका चयन हो जाएगा, लेकिन फिर से सीना कम बताकर अनुत्तीर्ण कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने उसे समझाया कि वह मेहनत करें और अगली बार प्रयास करें। इस पर युवक ने उत्साहपूर्वक भर्ती होने का जज्बा दिखाया।

-----------
सिंधौली में वीडियो डालने वाले को पुलिस ने बचाया था
14 जनवरी को सिंधौली के एक गांव के युवक ने मजाक में चूहे मार दवा पानी में घोलकर पीने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। मेटा से अलर्ट आने पर सिंधौली इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक की लोकेशन ट्रेस कर सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस ने उसे बचाकर परिजन के सुपुर्द किया था। साथ ही युवक को चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed