{"_id":"6ad6747897b43f60980ddc88","slug":"youth-shot-for-refusing-to-withdraw-fir-condition-critical-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-187860-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एफआईआर वापस न लेने पर युवक को गोली मारी, हालत चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एफआईआर वापस न लेने पर युवक को गोली मारी, हालत चिंताजनक
विज्ञापन
कांट। क्षेत्र के ग्राम अरथुआ में पुरानी रंजिश और एफआईआर वापस लेने के दबाव को लेकर रविवार रात युवक हरिओम को गोली मार दी गई। गोली पेट के दाहिने हिस्से में लगी। गंभीर हालत में उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरिओम के भाई जगतपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनका भाई किसी काम से घर के बाहर गया था। इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो हरिओम खून से लथपथ पड़ा था। यूपी-112 को सूचना देकर उसे अस्पताल ले जाया गया।
जगतपाल ने गांव के धीरज सिंह, उसके भाई राकेश सिंह और श्यामपाल सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है और एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।