फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth said - The government which removes unemployment is good for us.

Shahjahanpur News: युवा बोले-जो बेरोजगारी दूर करे, हमारे लिए वही अच्छी सरकार

Tue, 07 May 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 07 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Youth said - The government which removes unemployment is good for us.
गांव रामपुर कलां में चौपाल पर चर्चा करते युवा। संवाद
खुटार। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर स्थित खुटार के गांव रामपुरकलां में हुई चुनावी चौपाल में मौजूद युवा बेरोजगारी से मायूस दिखे। बोले कि सरकार और नेता वह अच्छा है, जो स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था करे, जिससे उन्हें दूसरे प्रांतों में न जाना पड़े।
विज्ञापन

दिव्यांग अशोक गुप्ता ने कहा कि जिले में कई बड़े नेता थे और हैं, लेकिन पुवायां तहसील में रोजगार के लिए कोई कारखाना लगवाने की उन्होंने जरूरत नहीं समझी। अवनीश शुक्ला ने कहा कि पुवायां, बंडा, खुटार के युवा रोजगार के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र जाते हैं, क्योंकि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

आलोक कुमार बोले कि मैलानी से शाहजहांपुर और आगे तक रेल लाइन बननी चाहिए। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन नेता बयानबाजी कर चुप्पी साध लेते हैं। हरिओम राठौर, गोपी, ब्रजेश कुमार, बबलू, प्रशांत, प्रिंस गुप्ता ने कहा कि युवा पहले से मन बनाए बैठा है कि वोट किसे देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खुटार क्षेत्र में कोई कारखाना नहीं
खुटार क्षेत्र में रोजगार के नाम पर एक भी कारखाना नहीं है। दो-तीन छोटी राइस मिल जरूर हैं। एक गन्ना क्रेशर भी है, लेकिन यहां बहुत कम लोगों को रोजगार मिल पाता है। कठिना नदी के किनारे बलरामपुर समूह ने चीनी मिल लगाने के लिए जमीन खरीदी थी, लेकिन बाद में जमीन बेच दी। हिटौटा गांव के पास एक चीनी मिल स्थापित होने की चर्चा है। नेताओं ने यहां एक भी कारखाना लगवाने का प्रयास नहीं किया।

------
नई पीढ़ी का खेती से मोहभंग
खुटार क्षेत्र में रोजगार के नाम पर सिर्फ खेती है, लेकिन शिक्षित और अशिक्षित दोनों ही युवा खेती नहीं करना चाहते। अशिक्षित युवा खेती से ज्यादा मजदूरी में कमाने की लालसा में दूसरे प्रांत चले जाते हैं। शिक्षित युवा नौकरी की तलाश में बाहर चले जाते हैं, उसे कम क्षेत्रफल के कारण खेती घाटे का सौदा लगती है। क्षेत्र में बड़े किसानों के पास तमाम खेती है। उनमें विदेश जाने का क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed