फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth made an obscene video of the teen girl and blackmailed in shahjahanpur

Shahjahanpur News: युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो... ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

Sat, 10 May 2025 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 03:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में एक किशोरी को ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
youth made an obscene video of the teen girl and blackmailed in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के एक गांव में विधवा की नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर 20 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद किशोरी को कैफे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन 12 साल पहले हो चुका है। वह किराने की दुकान चलाकर गुजर-बसर करती है। आरोप है कि चार मई की रात करीब आठ बजे एक युवक दुकान पर आया और 15 वर्षीय बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


डिलीट करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपये 
किशोरी ने अपनी मां को बताया कि दसवीं में पढ़ाई के दौरान लड्डू खिलाकर उसे बेहोश कर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। फोटो व वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे, तब उसने 20 हजार रुपये दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बरेली मोड़ पर कैफे के कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर एसपी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed