फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth looted 70 thousand rupees by giving drugs, found unconscious in Khutar

युवक को नशीला पदार्थ देकर 70 हजार रुपये लूटे, खुटार में बेहोश मिला

Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth looted 70 thousand rupees by giving drugs, found unconscious in Khutar
खुटार। जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ पुवायां का युवक खुटार थाने से कुछ फासले पर बारिश में सड़क के किनारे छह घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। वह दिल्ली से 70 हजार रुपये लेकर घर के लिए चला था। आशंका है कि युवक को नशा देकर लूटा गया। पुलिस ने युवक को खुटार पीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खुटार कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा से कुछ दूर लोगों ने युवक को बेहोश पड़ा देखा। बारिश में खुले में पड़े युवक को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस को मौके से युवक का कपड़ों से भरा बैग भी मिला। तलाशी लेने पर युवक की जेब में पर्स मिला, लेकिन वह खाली था। बैग में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान पुवायां के गांव लखनापुर निवासी राधेश्याम के 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई। जानकारी होने पर संजीव के चाचा पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि संजीव दिल्ली में एक फर्म में काम करता है। फर्म स्वामी से बात करने पर उन्होंने बताया कि संजीव छह जुलाई को वेतन आदि के 70 हजार रुपये लेकर घर के लिए निकला था।
विज्ञापन

आशंका है कि बस में किसी ने संजीव को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद रुपये लूट लिए। बस चालक संजीव को खुटार थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर उतारकर चला गया। रात भर बारिश होती रही और वह अचेत पड़ा रहा। मेडिकल ऑफिसर डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि होश आने पर युवक ने बताया कि वाहन में सफर करने के दौरान किसी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ दे दिया था। युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर युवक को अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed