फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth killed, wife and child injured in bike collision

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल

Wed, 20 Apr 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, wife and child injured in bike collision
मिर्जापुर में रोते बिलखते मृतक रामकुमार परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के गांव शेरगंज निवासी रामकुमार (36) मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी रामरती और सात साल के पुत्र हिमांशु को लेकर बाइक से आधार कार्ड बनवाने ढाई गांव गए थे। लौटते समय ग्राम बलदेवपुर मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रामकुमार की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गए। रामकुमार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

पत्नी रामरती ने बताया कि वह पति रामकुमार और बेटे हिमांशु के साथ ढाईगांव से आधार कार्ड बनवाकर बाइक से घर लौट रही थीं। ग्राम बलदेवपुर मोड़ पर सामने से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। उसकी बाइक पर दो महिलाएं भी बैठीं थीं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मिर्जापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जरीनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे में लिया है। रामकुमार की मौत से उसकी बुजुर्ग मां रामबेटी, बेटे प्रशांत, आयुष, हिमांशु और बेटी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed