{"_id":"6a15d92e5d8ea2e6e50222e6","slug":"youth-killed-after-being-struck-by-train-motorcycle-found-parked-nearby-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174470-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दूर खड़ी मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दूर खड़ी मिली बाइक
विज्ञापन
मृतक पंकज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। बाइक से बहनोई के घर जाने के लिए निकले हत्सा गांव के 34 वर्षीय पंकज की मंगलवार को दोपहर कसरक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
अप और डाउनलाइन के बीच पड़े शव की पहचान उनके भाई प्रमोद कुमार ने की। प्रमोद ने बताया कि भाई पंकज मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से कसरक निवासी बहनोई देवनारायण के यहां जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर 12:30 बजे उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि पंकज की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है।
उनका शव दो लाइनों के बीच पड़ा था, लेकिन बाइक रेलवे लाइन से दूर खड़ी मिली। हादसे की जानकारी पाकर पंकज के पिता राम सुधीर और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में दूसरे नंबर के पंकज विवाहित और देहरादून में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही वह घर आए थे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है।