{"_id":"6af4c2d16304b05cb306445c","slug":"youth-killed-after-being-hit-by-a-car-motorcycle-thrown-40-feet-away-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-189733-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की टक्कर से युवक की मौत, 40 फुट दूर गिरी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की टक्कर से युवक की मौत, 40 फुट दूर गिरी बाइक
विज्ञापन
मोहम्मद उरूज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रंगीन चौपाल निवासी मोहम्मद उरूज (19) की मंगलवार रात सुभाषनगर रिंग रोड पर कार की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उरूज उछलकर दूर जा गिरे और उनकी बाइक करीब 40 फुट दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई।
परिजनों के अनुसार, उरूज मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे ककराकलां निवासी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे लौटते समय रिंग रोड पर बाइक रोककर पीछे से आ रहे दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार से उन्हें टक्कर लग गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोस्त उन्हें निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उरूज एलएलबी करना चाहते थे और परिवार के इकलौते बेटे थे। 19 नवंबर को उनका जन्मदिन था। बेटे की मौत से पिता काशिफ, मां सुरैया और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।