{"_id":"686bbe8bd22cd845fa0a840e","slug":"youth-jumps-into-garra-river-search-is-underway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147548-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक ने गर्रा नदी में लगाई छलांग, की जा रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक ने गर्रा नदी में लगाई छलांग, की जा रही तलाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्रा नदी में कूदे युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गर्रा पुल की रेलिंग पर चढ़कर एक युवक ने छलांग लगा दी। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड टीम व स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। नदी में पानी काफी बढ़ा हुआ है।
मामला सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे का है। एक युवक गर्रा पुल पर आया। उसने इधर-उधर देखा, फिर पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में कूद गया। वहां पर सब्जी का ठेला लगाने वालों ने राजघाट चौकी पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों व फायर ब्रिगेड टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी जब युवक नहीं मिला तब इंस्पेक्टर ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई।
विज्ञापन
इसके बाद सभी शाम तक युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक की तलाश के दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहम्मद अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 वर्षीय बेटे रियाज को राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा दिलाने के लिए आए थे।
बेटा अचानक वहां से लापता हो गया। एक युवक के नदी में डूबने की खबर सुनी तो यहां आए हैं। इस बीच मदराखेल का भी एक परिवार पहुंचा। बताया कि बेटा पत्नी से झगड़ा होने के बाद से लापता है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि टीमें जुटी हुईं हैं। युवक की तलाश जारी है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। युवक के मिलने पर ही सही नाम-पता पता चल सकेगा।