{"_id":"69f2618e6674366d51013e64","slug":"youth-injured-in-brawl-accused-taken-into-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171950-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मारपीट में युवक घायल, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मारपीट में युवक घायल, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
तिलहर। मीरगंज मोहल्ले में मंगलवार की शाम बाइक की टक्कर लगने का विरोध करने पर हुई मारपीट में मोहल्ले के अजीमुद्दीन घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजीमुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम पड़ोसी हारून अपनी बाइक पीछे कर रहे थे। इसी दौरान बाइक उनसे टकराने पर उन्होंने एतराज किया। इसी बात से नाराज होकर हारुन ने अपने अन्य साथियों के साथ उन्हें पीटकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हारुन को हिरासत में ले लिया। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल का कहना है कि मामले में दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। इसलिए हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद