{"_id":"6a4d555aab5b8ba9d9093463","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-silhua-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178323-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिल्हुआ में युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिल्हुआ में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खुटार के गांव सिल्हुआ के अंबुज मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। गांव सिल्हुआ निवासी अंबुज मिश्रा (44) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
सिल्हुआ निवासी अरुण मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र अंबुज मिश्रा को मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पांच लोग कार से गोला जाने की बात कहकर ले गए थे। दो घंटे बाद दो युवक उनके पुत्र को बेहोशी की हालत में लेकर घर आए और कार से उतारकर जमीन में लिटाने के बाद भाग निकले। परिजन अंबुज को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण मिश्रा ने बताया कि अंबुज के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। उन्हें आशंका है कि अंबुज को जहर दिया गया है।
अंबुज पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी करते थे। अंबुज की मौत से पिता अरुण मिश्रा, मां सरोजनी देवी, पत्नी कल्पना, पुत्री आकांक्षा, पुत्र आकाश, विकास सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बैंक की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में किराये पर रह रहे कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज क्षेत्र के अशोक नगर गधनापुर निवासी अवनीश कुमार (21) की सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह बैंक की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे।
शाम करीब सवा छह बजे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पूछताछ में पता चला कि अवनीश अपने भाई प्रियांशु के साथ यहां किराये पर रहते थे। वह बैंक की तैयारी कर रहे थे। उनका भाई मेडिकल संबंधी तैयारी कर रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें प्रियांशु के जरिये घटना की सूचना मिली। परिवार में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
देर रात शाहजहांपुर पहुंचे परिजन अवनीश के शव को देख रोते-रोते बेहाल हो गए। रात को ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।