{"_id":"6abec305b08b3333d803690b","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-khutar-mother-accuses-younger-son-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-186236-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में युवक की संदिग्ध हालात में मौत...मां ने छोटे बेटे पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में युवक की संदिग्ध हालात में मौत...मां ने छोटे बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खुटार के गांव कढ़ैया में ऊषा देवी से जानकारी लेते सीओ प्रवीण मलिक। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव कढ़ैया निवासी हरिओम उर्फ उदयपाल (30) की बृहस्पतिवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की मां ऊषा देवी ने अपने छोटे बेटे पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हरिओम के गले पर निशान भी मिले हैं। सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
ऊषा देवी के पति गजराज की मौत हो चुकी है। उनके चार बेटे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। हरिओम अविवाहित था और मां के साथ रहता था। वह गांव में साइकिल मरम्मत का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह खाना बनाने के बाद ऊषा देवी पड़ोसी के घर मोबाइल चार्ज करने चली गईं।
कुछ देर बाद लौटने पर हरिओम घर में मृत पड़ा मिला। ऊषा देवी ने बताया कि उनके पास करीब 20 बीघा जमीन है। पति की मौत के बाद से ही जमीन के बंटवारे को लेकर बेटों के बीच कहासुनी होती रहती थी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
फंदे से लटकने से हुई हरिओम की मौतः गांव कढैया में बृहस्पतिवार सुबह हरिओम की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से होना आई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराया गया था। देर शाम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हुई। पारिवारिक विवाद की वजह से मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।