फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies in accident while returning from sister-in-law's baby shower

Shahjahanpur News: साली की गोदभराई की रस्म से लौटते समय हादसे में युवक की मौत

Wed, 13 Mar 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 13 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident while returning from sister-in-law's baby shower
शाहजहांपुर/कांट। साली की गोदभराई की रस्म से लौट रहे जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी देवनंदन (32 वर्ष) की बाइक में पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मजदूरी करने वाले देवनंदन की ससुराल रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर में है। उनकी साली टीना की गोदभराई की रस्म सोमवार शाम थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी पहले ही मायके आ गई थीं। जबकि, देवनंदन सोमवार दोपहर आए। रात करीब दस बजे बाइक से वह अकेले घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास वह हादसे का शिकार हो गए। टक्कर लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उनकी मौत से ससुराल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed