{"_id":"68bc39002b5eb012080cc06b","slug":"youth-dies-in-accident-while-returning-from-his-mother-grave-in-shahjahanpur-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मां की कब्र से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, एक दिन पहले कहा था- मर जाऊं तो आंसू मत बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मां की कब्र से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, एक दिन पहले कहा था- मर जाऊं तो आंसू मत बहाना
Sat, 06 Sep 2025 07:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:12 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां की कब्र पर गया था। वहां से लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
हसनैन मंसूरी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला सराय के झंडापीर निवासी 24 वर्षीय हसनैन मंसूरी की शुक्रवार शाम दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर स्थित तहबरगंज गांव पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। देररात मृतक की पहचान हो सकी। युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक दिन पहले का बताया गया है।
शमसुद्दीन मंसूरी के बेटे हसनैन मंसूरी टॉयल-पत्थर का काम करते थे। शुक्रवार की शाम वह अपनी मां की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। पैदल वापस आने के दौरान तहबरगंज गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Bareilly Crime News: 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्मा मृत बच्चा, पुलिस कराएगी डीएनए जांच; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शव देख बिलख पड़े परिजन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव को सीएचसी पर रखवा दिया। दूसरी ओर देर रात तक जब हसनैन घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच कुछ लोगों से हादसे की जानकारी दी। पिता शमसुद्दीन व बड़ा भाई मेंहदीहसन सीएचसी पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े।

Trending Videos
थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल ने बताया कि मृतक के भाई मेंहदी हसन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
युवक का वीडियो वायरल
हसनैन मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह शायरी करते हुए कह रहे हैं कि मर जाऊं तो आंसू मत बहाना। कब्र पर दुपट्टा चढ़ा देना। यह वीडियो एक दिन पहले का बताया गया है।
युवक का वीडियो वायरल
हसनैन मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह शायरी करते हुए कह रहे हैं कि मर जाऊं तो आंसू मत बहाना। कब्र पर दुपट्टा चढ़ा देना। यह वीडियो एक दिन पहले का बताया गया है।