{"_id":"6a265f4b9fada5f7e6099f67","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-while-returning-from-mathura-in-budaun-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मथुरा से लौट रहा था; बैग में मिली प्रेमानंद महाराज की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मथुरा से लौट रहा था; बैग में मिली प्रेमानंद महाराज की तस्वीर
Mon, 08 Jun 2026 11:56 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:56 AM IST
सार
बदायूं के बिनावर इलाके में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह मथुरा से दर्शन कर घर लौट रहा था। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे जुटे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में उझौली गांव के निकट बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिनावर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी हरिओम श्रीवास्तव (20 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिलने से पहचान हो सकी।
विज्ञापन
हरिओम के बैग में मथुरा से घटपुरी तक का रेलवे टिकट और प्रेमानंद महाराज का फोटो भी मिला। बताया जा रहा है कि हरिओम मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे। गांव उझौली के पास ट्रेन की स्पीड कम होने पर उसने उतरने का प्रयास किया और हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। हरिओम अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। शादी नहीं हुई थी। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
खाद लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला हाईवे पर पलटा, चालक की मौत
अलापुर थाना क्षेत्र के बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार को खाद से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभल जिले का रहने वाले तालिब पुत्र अशरफ चंदौसी से म्याऊं की ओर खाद भरकर ले जा रहा था। अभियासा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में चालक तालिब की मौत हो गई। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।