फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies after being hit by a car on the highway Sub-Inspector make offensive remarks

UP: महिला डॉक्टर की कार की टक्कर से युवक की मौत, दरोगा ने कहा- कीड़े-मकोड़े तो रोज मरते हैं; भड़के लोग

Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में महिला डॉक्टर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे दरोगा ने हादसे पर संवेदनहीन टिप्पणी की, जिससे लोग भड़क गए। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।  

विज्ञापन
Youth dies after being hit by a car on the highway Sub-Inspector make offensive remarks
अंशुल पांडेय का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिजन

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के रुजवारी गांव निवासी 25 वर्षीय अंशुल पांडेय की शनिवार सुबह बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित पूर्वी भक्सी तिराहा के पास बरेली की ओर से आ रही महिला डॉक्टर की कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। महिला कार चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस बीच दरोगा के अभद्र टिप्पणी करने पर परिजन भड़क गए। पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक हुई। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।  

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अंशुल पांडेय अपनी बहन डॉली पांडेय को बाइक से पूर्वी भक्सी तिराहा पर छोड़कर वहीं पर खड़ा हो गया। इस दौरान बरेली से शाहजहांपुर के निजी मेडिकल कॉलेज जा रही महिला डॉक्टर अंकिता की कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े अंशुल पांडेय, उनकी बाइक से टकराने के बाद पास खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में अंशुल पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


अंशुल की मौत की खबर सुन उनके परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने कार को खींचकर हाईवे के बीचो-बीच खड़ा कर दिया और जाम लगा दिया। इस बीच नाराज भीड़ को देख पुलिस ने कार चालक महिला डॉक्टर को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए सीएचसी पहुंचाया। इससे परिजन नाराज हो गए और उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरोगा ने की ये टिप्पणी 
परिजनों का आरोप है कि उपनिरीक्षक जोगेंद्र ने टिप्पणी की कि कीड़े-मकोड़े तो रोज मरते हैं। इस पर परिजन उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम जीत सिंह राय व सीओ इशिका सिंह ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समुचित न्यायिक कार्रवाई का आश्वासन दिया और तकरीबन एक घंटे बाद जाम खुलवाया। 

भीड़ के सीएचसी पहुंचने पर महिला डॉक्टर को वहां से हटा दिया गया। परिजन आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण भी मौके पर पहुंचीं और जानकारी ली।  सीओ इशिका सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अजीत पांडेय की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे अंशुल
अंशुल पांडेय के शव को देख पिता अजीत पांडेय, मां मिथिलेश, बहन डॉली पांडेय और स्वाति पांडेय का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि अंशुल बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। उनकी बहन डॉली पांडेय शहर की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती हैं। उन्हीं को बस पर बैठाकर वापस घर जाने के दौरान तिराहे पर खड़े हो गए थे।

महिला डॉक्टर को मिली जमानत
पुलिस ने हादसे के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, बाद में चालक का नाम बढ़ाया जाएगा। डॉ. अंकिता शाहजहांपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। वह बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली हैं। उनके पति आदित्य मर्चेंट नेवी में हैं और बेल्जियम में तैनात हैं। पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। शाम को अंकिता को शांतिभंग में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत दे दी गई। 

दरोगा की टिप्पणी से ज्यादा भड़का माहौल
हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। मौके पर पहुंचे दरोगा जोगेंद्र की टिप्पणी के बाद माहौल बिगड़ गया। जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने दरोगा की शिकायत की। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, जोगेंद्र का कहना है कि भीड़ काफी आक्रामक थी। महिला डॉक्टर की सुरक्षा के लिए उन्हें वहां से हटा दिया गया था। महिला को वहां से हटाने पर ही परिजन नाराज हुए थे। उन्होंने किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। वहीं, एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि उपनिरीक्षक की शिकायत आने के बाद उसे लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed