{"_id":"5963d1334f1c1b02668b4723","slug":"youth-death-due-to-hiatus-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निगोही के गांव टिकरी में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बचने की उम्मीद में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव टिकरी निवासी हाकिम लाल मौर्या का 18 वर्षीय पुत्र शिवराम मौर्या सोमवार सुबह जानवरों को चराने के लिए झाबर में ले गया था। वहां निगोही से गांव तक के लिए आई हाईटेंशन लाइन के तार नीचे तक झूल रहे हैं। उसकी भैंस दूसरे के खेत में जाने लगी तो वह डंडा उठाकर जैसे ही भैंस की तरफ दौड़ा, तभी वह नीचे झूल रहे हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। उसके छटपटा कर गिरने से साथियों में हड़कंप मच गया। गांव पहुंचकर साथियों ने घरवालों को जानकारी दी। परिजन उसे झाबर से उठाकर बचने की उम्मीद में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। उसके पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद से मां चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद नीचे झूल रहे तारों को सही नहीं करने पर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है।