{"_id":"6a4ffd1310fd5b915d0ab866","slug":"youth-climbs-mobile-tower-after-being-harassed-by-haryana-police-police-trying-to-persuade-him-to-come-down-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178476-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरियाणा पुलिस से प्रताड़ित होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस मनाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरियाणा पुलिस से प्रताड़ित होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस मनाने में जुटी
विज्ञापन
तिलहर में युवक के टॉवर पर चढ़ने के दौरान लगी भीड़। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछियानीखेड़ा डिग्री कॉलेज परिसर के पास बृहस्पतिवार रात मीरानपुर कटरा निवासी आकाश यादव करीब 150 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने हरियाणा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पुलिस से विश्वास उठ गया है। इसलिए उसके मामले की सीबीआई जांच की जाए। रात करीब 12 बजे तक पुलिस उसे मनाने में जुटी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक टावर पर चढ़ गया। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। पुलिस लगातार उसे समझाकर नीचे उतरने की अपील करती रही, लेकिन वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ।
इस पर इंस्पेक्टर क्राइम सुनील यादव ने फोन से उससे बात की। उसने बताया कि वह हरियाणा में काम करता है। उसके एक साथी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था। आरोप है कि उसने हरियाणा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया गया। उसने बताया कि वह टॉवर में खाने-पीने का सामान, सल्फास की गोलियां और एक पिस्टल भी लेकर गया है। रात 12 बजे तक युवक टावर से नहीं उतरा था। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पुलिस आकाश को टावर से सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटी है। युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।