{"_id":"58c2de804f1c1b8338dc3f70","slug":"your-mla-will-decide-today-for-12-5-million-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 12 लाख वोट आज तय करेंगे आपका विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 12 लाख वोट आज तय करेंगे आपका विधायक
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
counting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा मंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 71 प्रत्याशियों के भाग्य का खुलेगा पिटारा
- विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना हाल में पड़ीं 15-15 टेबिल
- शहर विधानसभा क्षेत्र में आरओ की डाली गईं दोहरी टेबिल
- सुबह आठ बजे से खुलेंगी ईवीएम, पहले गिने जाएंगे पोस्टल बैलेट
- दोपहर दो बजे तक सभी परिणाम घोषित हो जाने की उम्मीद
- डीएम, एसपी ने प्रेक्षकों के साथ मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
लोकतंत्र के महापर्व की अंतिम परिणति की घड़ी आखिर आ ही गई। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 15 फरवरी को पड़े कुल 12 लाख 57 हजार 857 वोट आज आपके विधायकों का फैसला करेंगे। चुनाव लड़ने वाले 71 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को सुबह आठ बजे से खुलने लगेगा। रोजा मंडी परिसर के सीडब्ल्यूसी गोदामों में त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और इसके तुरंत बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हो जाएगी। दोपहर दो बजे तक सभी परिणाम घोषित हो जाने की उम्मीद है। इस बीच, डीएम कर्ण सिंह चौहान और एसपी केबी सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग से विधानसभा क्षेत्रवार नामित किए सामान्य प्रेक्षकाें के साथ रोजा मंडी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में गांधी फैजाम कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को अंतिम चरण के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
बता दें कि गत 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में कटरा विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशियों के लिए 193034 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसी तरह जलालाबाद से दस उम्मीदवारों के लिए 208810, तिलहर के 14 प्रत्याशियों के लिए 204278, पुवायां के 11 प्रत्याशियों के लिए 230407, शाहजहांपुर नगर से 13 उम्मीदवारों के लिए 205010 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र से दस उम्मीदवारों के लिए 216318 मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतदान के बाद सील की गईं ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रोजा मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यह सभी ईवीएम शनिवार को सुबह आठ बजे से खुलने लगेंगी।
सबसे पहले मतगणना केंद्र में एजेंट करेंगे प्रवेश
रोजा मंडी से मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौटे डीएम और एसपी ने पत्रकारों को बताया कि ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए सभी छह मतगणना हालों में 14-14 टेबिलें लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट गिनने के लिए आरओ की एक टेबिल रहेगी। आयोग के निर्देशानुसार एक आरओ टेबिल पर अधिकतम पांच सौ पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। चूंकि, शहर विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की संख्या अधिक है, इसलिए वहां आरओ की दोहरी टेबिल रहेंगी। मतगणना हाल में जाने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों द्वारा नामित एजेंटों को सुबह सात बजे सबसे पहले अंदर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य गेट से अंदर तक कई जगह होगी बैरीकेडिंग
मतगणना में अनधिकृत वाहनों और अवांछितों का प्रवेश रोकने के लिए पुराने नेशनल हाईवे पर मंडी के गेट संख्या दो से लेकर सीडब्ल्यूसी गोदाम गेट तक कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है। इसी गेट से मतगणना एजेंटों समेत कार्मिकों को प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार से 100 मीटर अंदर मेटल डिटेक्टर द्वार लगाया गया है और वहां भी सघन जामा तलाशी ली जाएगी।
मोबाइल और ज्वलनशील पदार्थ होंगे वर्जित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार केवल चुनिंदा शीर्ष अधिकारियों और सामान्य प्रेक्षकों को मतगणना पंडाल के अंदर मोबाइल ले जा सकेंगे। किसी भी कर्मचारी अथवा अन्य किसी व्यक्ति को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बीड़ी-सिगरेट, माचिस, खानपान की वस्तुएं, पानी की बोतल आदि ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
मतगणना केंद्र से शहर तक रहेगी पुलिस निगरानी
एसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिहाज से रोजा मंडी से लेकर शहर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर तिहरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शहर में हिंदू-मुसलिम आबादी के आधार पर कई संवेदनशील स्थान चिन्हित कर वहां पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के साथ रोजा मंडी गेट से अंदर प्रवेश करने वालों की जामा तलाशी कराएंगे।
पुलिस कस्टडी में घर तक भेजे जाएंगे विजेता प्रत्याशी
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तक परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशी और उनके समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। विजेता घोषित उम्मीदवारोें को पुलिस कस्टडी में उनके घरों तक भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों को भी जरूरत पड़ने पर पुलिस की निगरानी में घरों तक पहुंचाया जाएगा।