{"_id":"66e75721255e02f76f08e3c4","slug":"your-bank-account-has-been-used-by-a-terrorist-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127175-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आपके बैंक खाते का इस्तेमाल आतंकी ने किया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आपके बैंक खाते का इस्तेमाल आतंकी ने किया है
Mon, 16 Sep 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके की गीतापुरम कॉलोनी निवासी गुरुवचन दास को एक साइबर अपराधी ने काॅल करके धमकाया और ठगने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ठग ने दोबारा काॅल नहीं की। पुलिस काॅल करने वाले की तलाश में जुटी है।
अजीजगंज चौकी पुलिस को गुरबचन दास ने बताया कि शनिवार सुबह उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई का इंस्पेक्टर बताते हुए उनसे कहा कि उनके नाम से अलग-अलग शहरों में 25 बैंक खाते चल रहे हैं और उनमें कई करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। उक्त खातों का इस्तेमाल एक आतंकी ने किया है, जो गिरफ्तार किया जा चुका है और अब उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
फोन करने वाले ने व्हाट्सएप पर अपना आईडी कार्ड भी इस हिदायत के साथ भेजा कि लोकल पुलिस को सूचना दी तो उन्हें गिरफ्तार कर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने उक्त नंबर पर कॉल की तो कॉल करने वाला ठग निकला। पुलिस ने गुरबचन के मोबाइल से उक्त नंबर ब्लैक लिस्टेड करा दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।