फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young wrestlers landed in the arena on National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखाड़े में उतरे युवा पहलवान

Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young wrestlers landed in the arena on National Youth Day
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई की ओर से हनुमतधाम पर दंगल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ बजरंग बली से प्रार्थना कर किया। पहलवानों ने एक-एक कर अखाड़े में उतरकर अपने दांव लगाए। एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए संघर्ष किया। युवा पहलवान कुनाल वर्मा, कुनाल यादव, जितिन श्रीवास्तव, सागर राठौर, पुष्पैंद्र कनौजिया अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर दंगल के विजेता रहे। इस बीच अभाविप के महानगर विस्तारक आदी दिवाकर ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को युवा अवस्था में पहलवानी का शौक था।
विज्ञापन

युवा दिवस पर उनकी प्रेरणा से युवाओं के बीच दंगल प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह, महानगर मंत्री अनुज जौहरी, मीडिया संयोजक आयुष श्रीवास्तव, अक्षय सक्सेना, वैभव सक्सेना, अक्षय गुप्ता, आयुष्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed