{"_id":"69d3fb83010f5828c10e4202","slug":"young-womans-mother-files-report-against-four-individuals-including-her-daughters-lover-and-the-nagar-panchayat-chairman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169954-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निकाह की जिद पर अड़ी युवती को घर से निकाला, प्रेमी समेत चार पर रिपोर्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निकाह की जिद पर अड़ी युवती को घर से निकाला, प्रेमी समेत चार पर रिपोर्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भी नामजद
Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
सार
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी युवती को प्रेमी के घरवालों ने घर से बाहर निकाल दिया। इस पर युवती के मां ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में ससुराल से संबंध बिगड़ने के बाद प्रेमी से निकाह कराने की जिद पर अड़ी युवती की मां ने आरोपी युवक इकरान, उसके पिता सुल्तान, भाई सरफराज और आरोपी के रिश्तेदार बताए गए नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद इशहाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एक मोहल्ले की युवती का निकाह तीन वर्ष पहले पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। युवती का इकरान से प्रेम प्रसंग जारी रहा। इसकी जानकारी मिलने पर युवती को ससुराल वालों ने मायके भेज दिया और दोनों परिवारों में फूट पड़ गई। इस बीच गर्भवती हुई युवती ने प्रेमी से निकाह करने के लिए कहा।
विज्ञापन
तीन दिन तक प्रेमी के दरवाजे पर बैठी रही युवती
आरोपी युवक इसके लिए तैयार नहीं हुआ और घर छोड़कर भाग गया। 31 मार्च को युवती प्रेमी के घर जा पहुंची। इस पर युवक के घरवाले उसे बाहर निकालकर और मेन गेट पर ताला डालकर कहीं चले गए। तीन दिन तक प्रेमी के दरवाजे पर बैठी रही युवती पुलिस के समझाने पर चौथे दिन थाने पहुंची। उसने कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर युवक समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अध्यक्ष ने बताया साजिश
वहीं, मामले में नामजद कराए गए नगर पंचायत के अध्यक्ष का कहना है कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत इस मामले में उन्हें नामजद कराया गया, जबकि उनका युवती और आरोपी युवक से कोई लेना-देना नहीं है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कई बार बुलाने पर भी युवती की मां थाने नहीं आई। इस कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। उनका कहना है कि युवती की मां के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।