{"_id":"6abec55ef739e47b1c04bc99","slug":"young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-she-was-suffering-from-an-illness-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-186239-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, बीमारी से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, बीमारी से थी परेशान
विज्ञापन
राजन देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव धारा में रामनरेश की बेटी राजन देवी (18) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रात करीब तीन बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, राजन ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
रामनरेश ने पुलिस को बताया कि उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। राजन काफी समय से बीमार थी। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम भी रहने लगी थी। बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान राजन ने घर के एक कमरे में कुंडे से फंदा लगा लिया। रात करीब तीन बजे परिजन जागे तो राजन को फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजन बीमारी से परेशान होकर युवती के आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।