{"_id":"57e5348b4f1c1b462fa8216e","slug":"young-voters-in-national-important-to-be-aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित में युवा मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित में युवा मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
युवा मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने छात्राओं का आह्वान किया कि राष्ट्रहित में उचित भागीदारी के लिए छात्राओं का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। मतदान के प्रयोग से ही हम उचित प्रतिनिधियों का चयन कर सकते हैं, जो राष्ट्रहित में जरूरी है। उन्होंने बताया निर्वाचन आयोग ने पहली जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के भी मतदाता पहचान पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा छात्राएं इसका लाभ उठाएं और मतदान अवश्य करें। मतदान करना उनका हक है। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने कहा कि मतदाता अभियान का महत्व तभी है, जब छात्र-छात्राएं जागरूक होकर अधिक से अधिक पहचान पत्र बनवाएं। एसडीएम रामजी मिश्र ने कहा कि देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग मतदान नहीं करते, ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा समेत रिया श्रीावास्तव, नीलू पाल, रोहनी गुप्ता, सलोनी, अंकिता, प्रियंका आदि छात्राओं ने भी मतदान और जागरूकता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रुचि द्विवेदी के संचालन में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रबंधक अमितेश अमित, डॉ. श्वेता मेहरोत्रा, डॉ. निदा शाहिद, डॉ. रिश्म चौधरी, डॉ. श्वेता सक्सेना, डॉ. सारिका अग्रवाल, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. शची अग्रवाल, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. एमपीएस चौहान, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
एडीएम ने ऑनलाइन पंजीकरण का किया उद्घाटन
आर्य महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं की सुविधा के लिए मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने आनलाइन सेंटर का उद्घाटन भी किया। प्राचार्य डॉ. कनकरानी ने बताया कि केंद्र पर छात्राएं मतदाता पहचान पत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकती हैं। मतदाता पंजीकरण कक्ष के साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से भी छात्राओं को पंजीकरण के लिए प्ररित किया जाएगा और उनकी मदद की जाएगी। कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद एडीएम ने कंप्यूटर की-बोर्ड का बटन दबाकर पंजीकरण का शुभारंभ भी किया।
अवंतीबाई कॉलेज में भी चला जागरूकता अभियान
वीरांगनी अवंतीबाई महाविद्यालय कहिलिया में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख ऊधौलाल वर्मा, प्राचार्य पंकज शुक्ला आदि ने मतदान के महत्व को समझाते हुए छात्र-छात्राओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आकाश वर्मा, विपिन वाजपेयी, विवेक अवस्थी, सुनील कुमार, कपिल वर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय तिवारी, राजेश वर्मा, नीलम त्रिपाठी, सदा प्यारी आदि ने भी विचार रखे। प्रस्तुतिकरण के आधार पर अंतिमा पाठक को प्रथम, अवनीश कुमार को द्वितीय और मुरारी लाल को तृतीय स्थान मिला। संचालन कमलेश मिश्रा ने किया।