फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young people need to identify and hone their skills

Shahjahanpur News: युवा अपने कौशल को पहचानें और निखारें

Tue, 09 Sep 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young people need to identify and hone their skills
रोजा आईटीआई में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: संस्था
रोजा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें मेरा युवा भारत, शाहजहांपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हाेंने युवाओं से विभिन्न योजनाओं के जनजागरूकता अभियानों के नेतृत्व के लिए अनुरोध किया। अनुदेशक राजीव कुमार सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए उनको अपने कौशल को पहचानने व निखारने पर बल दिया।
विज्ञापन

मुकेश परिहार, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. रूपक श्रीवास्तव, नमामि गंगे परियोजना से डीपीओ डाॅ. विनय सक्सेना ने विचार रखे। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डाॅ. विजय जौहरी, सुशील मिश्रा, रवि कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। आभार प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने जताया। कार्यक्रम में हिमांशु सक्सेना, शैलेंद्र सिंह, नीतीश कुमार, वेदप्रकाश, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed