फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young people and students should draw inspiration from the life of hero Jadunath.

Shahjahanpur News: नायक जदुनाथ के जीवन से प्रेरणा लें युवा व छात्र-छात्राएं

Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young people and students should draw inspiration from the life of hero Jadunath.
सैनिक कल्याण बोर्ड में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम व अन्य लोग। स्रोत: प
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता अमर नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस शुक्रवार को मनाया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया। वहीं स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिले के युवा व छात्र-छात्राएं नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान से प्रेरणा लें। नायक जनपद ही नहीं संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। विशिष्ट अतिथि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष रामऔतार त्रिपाठी ने कहा कि नायक जदुनाथ ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश की सीमाओं के अंदर दुश्मन की सेना को घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन

मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह देश की सीमाओं के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों के परिजनों को सुविधाएं दी जाएं। ग्रुप कैप्टन पीके गुप्ता, मुकेश सिंह परिहार, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस बीच बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने निबंध में बलिदानी की गाथा को लिखा। सुंदर चित्र भी बनाए गए। बीएसए ने बच्चों को बलिदानी के बारे में जानकारी दी।
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में जदुनाथ सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य डॉ.राखी मिश्रा ने उनके साहस, शौर्य व पराक्रम से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। दिलप्रीत, ज्योति, सिमरन शुक्ला, श्रद्धा, मेघा,यशी, कुनाल आदि मौजूद रहीं। संचालन अर्चना सक्सेना ने किया।
-
पैतृक गांव में भी दी गई श्रद्धांजलि

परौर। परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ से आए ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कमलदीप पंवार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ राजपूत रेजीमेंट के सूबेदार मेजर सियाराम गुर्जर, सूबेदार शिववीर सिंह, सुखदेव सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य जवान मौजूद रहे।

कमलदीप पंवार ने बताया कि 15 मार्च को ध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलान नगर पंचायत के अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता एवं ग्राम सभा खजुरी के ग्राम प्रधान बहादुर लाल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्ति सैनिकों वेदराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, पहलवान सिंह राठौड़, अतर सिंह यादव ने भी श्रद्धांजलि दी। अस्तौली के सीपीएस स्कूल के बच्चों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कमलदीप पंवार से भेंट की। कक्षा सात के आयुष ने जदुनाथ सिंह के बारे में प्रश्न पूछने पर सही जवाब दिया तो उसे इनाम दिया गया। संवाद

सैनिक कल्याण बोर्ड में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम व अन्य लोग। स्रोत: प

सैनिक कल्याण बोर्ड में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम व अन्य लोग। स्रोत: प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed