फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man who went to in-laws' home to bring wife back dies under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: पत्नी की विदा कराने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 31 Mar 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to in-laws' home to bring wife back dies under suspicious circumstances.
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के कोयला ज्ञानपुर गांव निवासी 21 वर्षीय हिमांशु की रविवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता श्रीकृष्ण ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने बताया कि हिमांशु उनका इकलौता बेटा था। पिछले साल 14 अप्रैल को बेटे की शादी हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली आशा के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से बहू मायके में थी। रविवार की दोपहर बेटा अपनी पत्नी को मायके से लेने के लिए गया था। शाम करीब छह बजे फोन आया कि वह यहां झगड़ा कर रहा है, फिर फोन दोबारा फोन आया कि हिमांशु ने जहरीला पदार्थ पी लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद जब शाहाबाद पहुंचे तब पता चला कि हिमांशु को शाहजहांपुर अस्पताल लेकर गए हैं। इसके बाद वापस राजकीय मेडिकल कॉलेज आए तो बेटे की जान जा चुकी थी। आरोप है कि उन्हें देखते ही बेटे की ससुराल वाले वहां से चले गए। श्रीकृष्ण ने बताया कि बेटा दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन दिन पूर्व ही आया था। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
महिला की मौत, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव



कांट। धौरेरा गांव निवासी 30 वर्षीय कुसुमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह कुसुमा का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला।



पति जगदीश कुमार ने सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब छह बजे गेहूं की फसल काटने के लिए खेत पर चले गए थे। करीब दस बजे जब खेत से वापस आए तो देखा पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। परिवार में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। इस बीच पहुंची फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि पता चला है कि दो-तीन दिन पूर्व दंपती में विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed