फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man who went to brother's in-laws house dies in accident

Shahjahanpur News: भाई की ससुराल गए युवक की हादसे में मौत

Mon, 25 Mar 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to brother's in-laws house dies in accident
कुर्रिया कलां। भाई की ससुराल गए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के गांव कौढ़ा निवासी विद्या प्रकाश के बड़े बेटे का विवाह कुर्रिया कलां में हुआ है। शनिवार शाम उनका 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक भाई की ससुराल आया था। इस दौरान वह अपने दोस्त सोनू सिंह के साथ हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव अनंगपुर घूमने और खाना खाने जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में पाली मार्ग पर खिरिया गांव की पुलिया के पास उनकी बाइक से एक युवक को टक्कर लग गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें अभिषेक और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में अभिषेक की मौत हो गई। सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, अभिषेक के पिता ने सोनू के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने पर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed