{"_id":"6ad13841dd6c6ab4910d90cb","slug":"young-man-staying-at-his-uncle-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-187516-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मौसा के घर रहे रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मौसा के घर रहे रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
पुवायां। गांव सिरखिड़ी निवासी उमेश कुमार के पुत्र राजीव कुमार (22) की गांव बरौना के पास संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच की।
राजीव लगभग तीन महीने से अपने मौसा गांव बरौना के पूरन नट के पास रह रहा था। 14 अक्तूबर की रात वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। राजीव को उसकी मौसी उठवाकर घर ले आईं थीं। रात में ही राजीव की मौत हो गई। पिता उमेश कुमार और अन्य परिजन बरौना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, राजीव शराब का आदी था और 14 अक्तूबर की शाम भी राजीव ने ज्यादा शराब पी ली थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फंदे से लटका मिला विवाहिता की मौत
कांट। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर में विवाहिता रीना (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की छत पर लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रीना की शादी करीब चार महीने पहले अमित से हुई थी। मायके वालों के अनुसार, रीना के पेट में गांठ थी। डॉक्टर ने बताया था कि इससे भविष्य में संतान होने में दिक्कत हो सकती है। इसको लेकर वह तनाव में रहती थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद