{"_id":"66493833158c2a328c045a84","slug":"young-man-returning-from-brother-in-laws-wedding-dies-in-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118908-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साले की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साले की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Sun, 19 May 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
जावेद का फाइल फोटो। स्रोत :परिजन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव किलापुर खुर्द निवासी मोहम्मद जावेद (25) की हादसे में मौत हो गई। कटरा-खुदागंज मार्ग पर उनकी बाइक एक बैलगाड़ी से टकरा गई। वह साले के शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
खेतीबाड़ी करने वाले मोहम्मद जावेद की ससुराल खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव चमरुआ गौटिया में ममनून के यहां है। शुक्रवार को उनके साले की शादी थी। इस वजह से वह बुधवार को पत्नी के साथ ससुराल आए थे। गांव में कार्यक्रम होने के चलते शाम तक सारी रस्में पूरी हो गईं। इसलिए वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। खुदागंज-कटरा मार्ग पर अकबरी गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक बैलगाड़ी आ गई।
तेज गति होने के चलते वह टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बैलगाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। जेब से मिले आधार कार्ड व गाड़ी नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त की गई। उनकी मौत की सूचना पर पत्नी जबीन, बेटी शहनाज, सकरा, सेनूर, आफरीन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ससुराल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।