फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man his sister-in-law mobile number viral with call girl photo In Shahjahanpur

शर्मनाक: विदेश में भाई... देवर ने भाभी के साथ किया घिनौना काम, कॉलगर्ल की फोटो संग मोबाइल नंबर कर दिया वायरल

Tue, 19 Sep 2023 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी का मोबाइल नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ वायरल कर दिया। आरोप है कि युवक की नीयत अपनी भाभी पर खराब हो गई। वह जबरन भाभी से निकाह करना चाहता है, विफल होने पर आरोपी ने हदें पार कर दीं। 

विज्ञापन
young man his sister-in-law mobile number viral with call girl photo In Shahjahanpur
भाभी के साथ घिनौना काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी का मोबाइल नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ वायरल कर दिया। आरोप है कि युवक की नीयत अपनी भाभी पर खराब हो गई। वह जबरन भाभी से निकाह करना चाहता है, विफल होने पर आरोपी ने हदें पार कर दीं। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर में एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की नीयत अपनी भाभी पर खराब हो गई। आरोप है कि भाई के विदेश जाने के बाद वह जबरन निकाह करने के लिए भाभी पर दबाव बनाने लगा। भाभी ने हर बार विरोध किया।
विज्ञापन


नाकाम होने पर युवक ने हदें पार कर दीं। उसने अपनी भाभी का नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया। विवाहिता के पास जब अनजान लोगों के कॉल आने लगे तो उसे देवर की करतूत के बारे में पता चला। सोमवार को मायके से आई पीड़िता को देखकर ससुराली घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई जिले की युवती का विवाह 2019 में शहर के एक युवक से हुआ था। निकाह की रस्म के दौरान कार समेत अन्य दहेज दिया गया था। शादी के कुछ समय के बाद महिला का पति विदेश चला गया। उसके बाद उसका देवर अपनी भाभी से निकाह कराने का दबाव बनाने लगा।

परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन हल नहीं निकला। महिला का देवर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके देवर ने उसका फोन नंबर कॉलगर्ल के फोटो के साथ लिखकर वायरल कर दिया।


 

महिला के पास अनजान लोग कॉल करने लगे। उससे आपत्तिजनक बातें करते। इससे महिला परेशान हो गई। बाद में उसे पता लगा कि देवर ने उसका नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इस पर उसने विरोध जताया। 

 

वह सोमवार को अपने भाई के साथ अपने ससुराल आई। इसकी भनक लगते ही ससुराली घर में ताला डालकर चले गए। देर रात तक महिला घर के सामने धरने पर बैठी रही। उसने फोन पर अपने पति को भी पूर घटनाक्रम से अवगत कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed