फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man found dead near the marriage lawn in Khutar Shahjahanpur

Shahjahanpur News: मैरिज लॉन के पास पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 10 Jun 2024 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार रात मैरिज लॉन के पास मिला। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
young man found dead near the marriage lawn in Khutar Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में गांव सौंफरी निवासी सुरेंद्र वर्मा (32) का शव रविवार की रात खुटार-बंडा रोड से कुछ दूर एक मैरिज लॉन के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

 
सुरेंद्र वर्मा की मां सुनैना देवी ने बताया कि सुरेंद्र एक मैरिज लॉन में नौकरी करता था। रविवार सुबह आठ बजे वह काम पर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश की गई लेकिन सुरेंद्र का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह हुई शिनाख्त 
रात लगभग एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि मैरिज लॉन के पास एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार सुबह शव की फोटो के आधार शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शव के फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए, तब सुरेंद्र के परिजनों की उसकी मौत का पता चल सका। सुरेंद्र की मौत की जानकारी पाकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed