फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man dies and his relative injured in road accident

Shahjahanpur: दावत से लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल

Fri, 01 Dec 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 05:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में रटा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए। 

विज्ञापन
young man dies and his relative injured in road accident
कुलदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में रिश्तेदारी से दावत से लौट रहे खुदागंज क्षेत्र के गांव हथसा निवासी गुरुपाल के 18 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ यशपाल की बाइक को तिलहर के रटा पुल के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके चाचा अनुराग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


कुलदीप बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। तिलहर के चकुलिया में रिश्तेदारी में दावत में वह अपने रिश्ते के चाचा अनुराग के साथ बाइक से आया था। बुधवार की शाम दोनों घर लौट रहे थे। बिरसिंगपुर पुल के पास रात करीब आठ बजे उसकी बाइक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां कुलदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अनुराग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


बेटे की मौत से परिवार में मातम
कुलदीप पढ़ाई में काफी होनहार था। वह प्राइवेट फार्म डालकर पढ़ाई कर रहा था, साथ ही परिवार में हाथ भी बंटाता था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मां मीरा देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed