{"_id":"68d186087a1103cb2203ea9e","slug":"young-man-dies-after-being-bitten-by-a-snake-hidden-behind-a-box-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153362-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बक्से के पीछे छिपे सांप ने डसा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बक्से के पीछे छिपे सांप ने डसा, युवक की मौत
विज्ञापन
खूंटी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सिंधौली के मुड़िया पमार गांव निवासी 40 वर्षीय खूंटी को बक्से के पीछे छिपे बैठे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई भूरे ने बताया कि उनका भाई खूंटी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की सुबह भाई अपने लिए चाय बना रहा था। इस दौरान माचिस बाक्स के पीछे गिर गई। इसके बाद खूंटी ने माचिस उठाने के लिए हाथ डाला तो उसे सांप ने डस लिया।
एहसास न होने पर वह काफी देर तक घर में टहलते रहे। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उनकी पत्नी शबाना और परिवार के अन्य लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। सिंधौली थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।