सिरफिरे की शर्मनाक करतूत: लड़का पक्ष को भेजे युवती के फोटो-वीडियो, दो बार तुड़वा दी शादी; अब दे रहा धमकी
खुटार में सिरफिरे युवक की हरकतों से युवती और उसका परिवार परेशान है। युवक ने दो बार युवती की शादी तुड़वा चुका है। आरोप है कि पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने पर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं रहा।
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में एक सिरफिरे युवक ने युवती का दो बार रिश्ता तुड़वा दिया। उसने युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। युवती का रिश्ता तय होने पर लड़का पक्ष को वीडियो और फोटो भेज दिए। आरोप है कि पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार परेशान है।
खुटार के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि मोहल्ले के ही युवक ने छिपकर उसके कुछ फोटो खींच लिए थे। आरोपी उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। उसने आरोपी को फटकार लगाई। अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के घर जाकर शिकायत की थी।
लड़का पक्ष को भेजे फोटो-वीडियो
कुछ दिन पूर्व आरोपी ने युवती के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना दी। उस पर फोटो से कई रील बनाकर अपलोड कर दीं। कुछ रील में युवक ने उसके साथ अपना फोटो भी लगा दिया। उसे मामले की जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच घरवालों ने युवती की शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने लड़का पक्ष को फोटो और वीडियो भेज दिए।
ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
पुलिस के पूछताछ करने पर युवक ने फोटो और वीडियो डिलीट कर गए। सिपाहियों की सांठगांठ के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर युवती शुक्रवार को एसपी से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने बुलाया। शुक्रवार को आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। ठोस कार्रवाई न होने पर आरोपी बेखौफ होकर युवती को धमकी दे रहा है।
सिपाहियों ने आरोपी से की सांठगांठ
युवती अपने परिजन के साथ शुक्रवार को एसपी से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने बुलाया था। युवती के भाई का आरोप है कि शुक्रवार शाम थाने जाने पर दो सिपाहियों ने उन्हें थानाध्यक्ष से नहीं मिलने दिया और आरोपी का शांतिभंग में चालान करा दिया।
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
सिपाहियों ने कहा कि अब कोई कार्रवाई नहीं होगी। जहां चाहो, वहां शिकायत कर सकती हो। थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि उन्होंने युवती को बुलाया था, लेकिन कोई भी तहरीर लेकर थाने नहीं आया। इस कारण आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।