{"_id":"67044e31ca54da5e3c0a7447","slug":"young-man-beaten-car-vandalized-in-karnapur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-128797-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करनापुर में युवक को पीटा, कार में की तोडफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करनापुर में युवक को पीटा, कार में की तोडफोड़
Tue, 08 Oct 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुवायां थाने में खड़ी शीशा टूटी हुई कार। संवाद
पुवायां। मारपीट और कार में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने 10 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
खुटार के गांव हरिहरपुर निवासी हिमांशु प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह कार से परिवार सहित पुवायां से खुटार जा रहे थे। रास्ते में गांव करनापुर में एक बच्चा रोड पर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने काफी पहले ही कार रोक ली और बच्चे के परिजनों का बच्चे को संभालकर रखने की हिदायत दी। इस पर बच्चे के परिजन नाराज हो गए और लगभग 10 लोग गाली गलाैज करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट करने लगे और कार पर लाठी, डंडे चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। एक आरोपी उनकी सोने की लर झपटकर भाग गया। राहगीरों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रात में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी गई थी। तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।