फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike Skids on Bad Road; Youth Crushed to Death by Truck

Shahjahanpur News: खराब सड़क पर फिसली बाइक, ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike Skids on Bad Road; Youth Crushed to Death by Truck
आरसी मिशन के कनेंग में खराब सड़क पर फिसली बाइक। स्रोत: वीडियो ग्रेब
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हरदोई हाईवे पर स्थित कनेंग गांव के पास खराब सड़क की कारण बाइक फिसलकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आकर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी बाइक सवार कौशल पाल (36) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा आसपास लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुआ है। सोशल मीडिया पर बाइक फिसलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। परिजनों के अनुसार, कौशल पाल की पांच साल पूर्व शादी हुई थी, लेकिन विवाद के कारण उसका पत्नी से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

बड़े भाई धर्मेंद्र के अनुसार, कौशल पाल बृहस्पतिवार सुबह चौक कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग में उन्होंने फ्यूल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाया और बाइक से सड़क पर आने लगे। खराब सड़क के कारण उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे उनका सिर आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को किनारे कराया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजन कौशल पाल के शव को देख बिलख पड़े।
भाई धर्मेंद्र, विकास व बहन सुलोचना बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह वाहन चालक थे। दूसरी ओर खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
खाई में गिरी अनियंत्रित हुई बोलेरो कार, महिला-बच्चे समेत छह घायल



तिलहर। लखीमपुर खीरी जिले के हरिहरपुर गांव से बिरिया बाबा मेले में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी बृहस्पतिवार सुबह नगरिया चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर नगरिया चौकी इंचार्ज अनुज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा गया। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ लोग बेहोशी की हालत में थे। पुलिस के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग खीरी जनपद के हरिहरपुर गांव निवासी बोलेरो चालक अनुकूल अवस्थी के रिश्तेदार हैं। नगरिया चौकी इंचार्ज अनुज चौधरी ने बताया कि क्रेन से बोलेरो को खाई से निकलवाकर चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। संवाद

-----------------------
अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव चकममरेज निवासी राममिलन वर्मा ने थाना सदर बाजार में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 मई को वह अपनी बहन की ससुराल ग्राम उदरिया में पत्नी शीतल देवी व बेटे संग दावत में जा रहे थे। शाहबाजनगर में रेलवे अंडरपास से पहले पत्नी बेटे को शौच कराने लगी। इस बीच आई कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उनका दाहिना पैर टूट गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

आरसी मिशन के कनेंग में खराब सड़क पर फिसली बाइक। स्रोत: वीडियो ग्रेब

आरसी मिशन के कनेंग में खराब सड़क पर फिसली बाइक। स्रोत: वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed