{"_id":"69e26b5f90002efe95084bae","slug":"you-will-have-to-endure-a-bumpy-ride-on-dilapidated-roads-for-another-six-months-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170887-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों पर महीनों खाने पड़ सकते हैं हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों पर महीनों खाने पड़ सकते हैं हिचकोले
विज्ञापन
अखिल शुक्ला निवासी मोहल्ला बृजबिहार
शाहजहांपुर। नगर निगम का शहर की सड़कों की स्थिति ठीक होने का दावा बरसात से पहले धरातल पर उतरता नहीं दिख रहा। अगर काम जून तक पूरा नहीं हुआ तो फिर अक्तूबर से पहले सड़कों के निर्माण की उम्मीद नहीं है। काम की अभी शुरुआत भी न होने से कम से कम अक्तूबर तक सड़कों का निर्माण होना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में लोगों को अभी महीनों परेशानी उठानी पड़ेगी।
छह दिसंबर को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी दी थी कि सीवर लाइन की खोदाई के बाद क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 74.67 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दी थी। इससे 109 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
धीरे-धीरे कर चार महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अब तक नगर निगम इन सड़कों का निर्माण शुरू नहीं करा सका है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सड़कों के निर्माण में कम से कम दो से तीन महीने लग सकते हैं। इस संबंध में निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्कऑर्डर दिए जाने का काम होना है।
विज्ञापन
वहीं, जल निगम ने सीवर लाइन डालने का काम पूरा करने के बाद एनओसी नहीं दी है। आधा अप्रैल बीतने के बाद भी धरातल पर काम नहीं उतर सका है। जून तक अगर काम पूरा नहीं हुआ तो पूरी बरसात इंतजार करना पड़ेगा। फिर अक्तूबर में दोबारा काम शुरू किया जाएगा। ऐसे में अभी टूटी सड़कों पर महीनों हिचकोले खाने पड़ेंगे।
--
इन प्रमुख सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
निर्माण के लिए स्वीकृत सड़कों की लंबाई 60 किलोमीटर है। 109 में छह सड़कें दो करोड़ से अधिक लागत से बनाईं जाएंगी। 10 सड़कें एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से और 34 सड़कें 50 लाख से अधिक लागत की बनेंगी। 51 सड़कें 25 लाख से अधिक लागत की बनाई जाएंगी। बाकी सड़कें इससे कम लागत की होंगी। इनमें घंटाघर से चारखंभा तक, गोविंदगंज से सदर चौराहा होते हुए घंटाघर तक, सुभाषनगर तिराहा से कनौजिया अस्पताल तिराहा तक, ग्रीनवैली स्कूल से मेजबान होटल तक, जलालनगर के बाहर चुंगी से शहबाजनगर रोड चांदनी पुलिया तक, बिस्मिल पार्क से लाल इमली चौराहा तक, अंटा चौराहा से अंजान चौकी, बेरी चौकी से मालखाना होते हुए कच्चा कटरा मोड़ तक सड़कें प्रमुख हैं।
--
गलियाें के हाल भी खराब...सड़क से ऊंचे-नीचे मैनहोल
राज्य सेक्टर परियोजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था जल निगम को शहर में कुल 182 किमी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के साथ ही चैंबर बनाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य सौंपा गया था। अब तक काम पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। शहर की कई गलियों में पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं की गई है। सड़कें उधड़ी पड़ी हैं। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ गलियों की मरम्मत कराई जा रही है लेकिन गति काफी धीमी है। अंटा चौराहे से देवी प्रसाद स्कूल के लिए जाने वाली सड़क पर काफी समय से काम चल रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, मैनहोल के ढक्कन कई स्थानों पर सड़क से ज्यादा ऊपर या नीचे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
--
लोगों का दर्द
शहर की सभी सड़को पर गड्ढे हैं। इस कारण वाहन सवारों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम तेजी से होना चाहिए।
- अक्षय गुप्ता निवासी मोहल्ला रेती
--
सड़कों पर गड्ढे होने के कारण जगह-जगह जाम लग जाता है। खासतौर पर स्कूली वाहनों को निकलने में असुविधा होती है। जाम में फंस जाने के कारण बच्चों को तेज गर्मी में दिक्कत हो जाती है।
- आशुतोष आनंद निवासी मोहल्ला सरायकाइयां
--
पिछले पांच सालों से सीवरलाइन डालने का काम किया जा रहा है। तब से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। अधिकारी आम आदमी की समस्या को समझने के लिए तैयार नहीं हैं।
- लक्ष्य सक्सेना निवासी मोहल्ला खलील शर्की
--
शहर में जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कें और गड्ढे होने के कारण गाड़ी की सर्विस तय समय से पहले करानी होती है। साथ ही कमर और पीठ में दर्द होता है। सड़कें जल्द बनवाई जाएं।
- अखिल शुक्ला निवासी मोहल्ला बृजबिहार
--
नगर निगम की समन्वय समिति की बैठक में सड़कों के निर्माण के संबंध में निर्णय होने की संभावना है। निर्माण में दो से तीन महीने का समय लग सकता है। बरसात के समय निर्माण कार्य बंद रहते हैं। शेष निर्माण को बरसात के बाद कराया जाएगा।
-आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
-- --
जल निगम से जानकारी की जा रही है कि उनका काम कहां-कहां पूरा हो गया है। जिन सड़कों पर जल निगम काम पूरा करा चुका होगा, वहां निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बरसात से पहले ही सड़कों का निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त