फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   yogi aadityanath,cm in shahjahanpur,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022

मुख्यमंत्री योगी ने सात मिनट में सभी वर्गों को छुआ

Sun, 19 Dec 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
yogi aadityanath,cm in shahjahanpur,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022
रोजा रेलवे मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी ने शाहजहांपुर की धरती पर सात मिनट के संक्षिप्त संबोधन में प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सभी वर्गों को छुआ। एक्सप्रेस-वे को देश के विकास से जोड़ा। साथ ही व्यापारियों, उद्यमियों और किसानों को जोड़ा। काकोरी के क्रांतिवीरों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां को जिक्र करते मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित नव्य और भव्य काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख किया और जनमानस की आस्था को उकेरा।
विज्ञापन

फिर शाहजहांपुर के परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की शहादत को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति का राग छेड़ा। वर्ष 2014 से पूर्व की सरकारों पर सवाल उठाए। वह बोले- 2014 के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में छह नए एक्सप्रेस-वे बनना शुरू हुए। जबकि 1947 से 2014 तक मात्र एक एक्सप्रेस बनाया गया। इस उल्लेख के साथ वह विपक्षी दलों पर सियासी वार करने से नहीं चूके।
विज्ञापन

उन्होंने गंगा एक्सप्रेस- वे का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास के मामले में यूपी नई ऊंचाई छुएगा। एक्सप्रेस-वे को रोजगार के नए अवसर सृजित करने का अभियान बताते हुए योगी ने यह भी कहा कि किसानों को वाजिब दाम मिलेगा। युवाओं के हाथ को काम मिलेगा। व्यापारियों और उद्यमियों को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। प्रयागराज में स्वच्छकारों के पाद प्रच्छालन का जिक्र करना भी वह नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मिनट में सात बड़ी बातें कर गए योगी
1.1947 से 2014 तक सिर्फ एक एक्सप्रेस-वे बना। जबकि 2014 से अब तक छह नए एक्सप्रेस-वे विकास को गति प्रदान कर रहे हैं।
2-एक्सप्रेस-वे बनने से रोजगार के नए अवसर का सृजित करने का बड़ा अभियान शुरू हो गया है। युवाओं के हाथों को अब काम मिलेगा। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा।

3-गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा और खाद्य प्रसंस्करण और विभिन्न उद्योगों को पूरे प्रदेश में बढ़ावा मिलेगा।
4-594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा।
5.गंगा एक्सप्रेस-वे से पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आपसी दूरी को ही नहीं, बल्कि दिलों की दूरी को भी कम करेगा।
6.किसानों, नौजवानों, श्रमिकों, स्वच्छकारों को पहली बार अगर सम्मान मिला है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मिला है।
7.प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति को भी सुरक्षा मिली है। महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed