{"_id":"574b3c9e4f1c1b7c2810927d","slug":"yakubpur-village-free-of-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच से मुक्त हुआ याकूबपुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच से मुक्त हुआ याकूबपुर गांव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र की याकूबपुर ग्राम पंचायत खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त हो गई है। यहां के प्रधान शकील अहमद ने इसकी लिखित जानकारी बीडीओ सुधा आर्य को दी है। जलालाबाद कस्बे से सटी करीब 1570 आबादी वाली ग्राम पंचायत याकूबपुर में चार सौ परिवार रहते हैं। ग्राम प्रधान शकील अहमद और खुले में शौच से रोकने को गठित की गई निगरानी समिति के प्रयासों से इस गांव में कई लोगों ने शौचालय स्वयं बनवा लिए। जबकि 50 गरीब परिवारों के लिए ग्राम पंचायत ने शौचालय बनवाए हैं। इस संबंध में प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के ओडीएफ होने की जानकारी बीडीओ को दी गई। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि बीडीओ द्वारा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद जांच के लिए गठित टीम मौके पर जांच कर रिपोर्ट डीएम को देगी। इसके बाद याकूबपुर ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा। मालूम हो कि डीएम द्वारा पहले चरण में ब्लाक क्षेत्र के 15 गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन