फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wounds of flood damaged roads resurfaced

Shahjahanpur News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों के फिर उभरे जख्म

Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Wounds of flood damaged roads resurfaced
अजीजगंज से चौहनापुर जाने वाली सड़क ​खिरिया गांव के पास खस्ताहाल। संवाद
शाहजहांपुर। जुलाई में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों के जख्म फिर उभर आए हैं। मार्गों पर कंक्रीट पड़ी होने व गड्ढों की भरमार के कारण राहगीर खतरे के बीच सफर करने के लिए मजबूर हैं। पीडब्ल्यूडी के अफसर दोबारा से प्रस्ताव बनाकर इनकी मरम्मत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्रा व खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से भीषण बाढ़ आने पर शहर के कई मोहल्लों में पानी घुस गया था। शहर को ग्रामीण इलाकों से जोड़ने वाली कई सड़कें जलमग्न हो गई थीं। बाढ़ में पानी के तेज बहाव की वजह से सड़कें कट गई थीं। पानी उतरने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों ने खानापूरी करते हुए मिट्टी और पत्थर डालकर सड़क की मरम्मत कर दी।
विज्ञापन

लगातार वाहन गुजरने से सड़कें फिर खस्ताहाल हो गई हैं। वर्तमान में कोहरा शुरू हो गया है। ऐसे में इन खस्ताहाल मार्गों पर हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद भी निर्माण एजेंसी ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

रिंग रोड जगह-जगह से कटी



सुभाषनगर से होते हुए नगरिया मोड़ तक कई जगह रिंग रोड बाढ़ आने पर कई जगह कट गई थी। पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत के नाम पर यहां मिट्टी डलवा दी। अब इस सड़क पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर तो सड़क ही नहीं है, जो कि हादसे का कारण बन सकती है।

-----

ककरा न्यू सिटी में बाधित रहा था आवागमन



गर्रा नदी में बाढ़ आने पर ककरा न्यू सिटी स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन भवन के सामने पुलिया बह गई थी। यहां कई दिनों तक तो आवागमन भी बाधित रहा था। पीडब्ल्यूडी ने सड़क पर मिट्टी और पत्थर डालकर मरम्मत करा दी। कुछ दूरी पर सड़क बाढ़ के पानी से कट गई थी। यहां पर भी मरम्मत के नाम पर मिट्टी डाल दी गई, जो अब हट गई है।
------
अजीजगंज से चौहनापुर तक बुरा हाल



गर्रा नदी में बाढ़ से अजीजगंज चौहनापुर तक लगभग 24 किमी लंबा मार्ग कई जगह पानी के तेज बहाव से कट गया था। खिरिया शेख, चांदापुर, कारी मकुआपुर समेत कई जगह सड़क का आधा हिस्सा बह गया था। इस हिस्से में मिट्टी से मरम्मत कार्य कर गड्ढे भर दिए गए थे। वाहनों के गुजरने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। कई जगह सड़क भी धंस गई है। गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक निकलने में काफी दिक्कत होती है।

-------

चौहानापुर से भमौली मार्ग खस्ता हाल



जिले के बॉर्डर पर स्थित भमौली गांव तक सड़क जर्जर है। निर्माण एजेंसी मंडी समिति की सड़क की बाढ़ के बाद अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इस कारण सड़क कई जगह से उखड़ गई है। पत्थरों की वजह से अक्सर राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। संबंधित निर्माण एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

------

बाढ़ में खराब हुईं सड़कों की मरम्मत पहले कराई जा चुकी है। फिर से सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।


- रथिन सिन्हा, एक्सईएन, खंड एक, पीडब्ल्यूडी

अजीजगंज से चौहनापुर जाने वाली सड़क खिरिया गांव के पास खस्ताहाल। संवाद

अजीजगंज से चौहनापुर जाने वाली सड़क खिरिया गांव के पास खस्ताहाल। संवाद

अजीजगंज से चौहनापुर जाने वाली सड़क खिरिया गांव के पास खस्ताहाल। संवाद

अजीजगंज से चौहनापुर जाने वाली सड़क खिरिया गांव के पास खस्ताहाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed