{"_id":"9664dd3e5a731099bec53a97599d9383","slug":"would-have-violated-the-code-of-conduct-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
तिलहर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधान और वार्ड मेंबर पद के प्रत्याशियों की कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग ढाई घंटे डीएम और एसपी का इंतजार करने के बाद एसडीएम विजय शंकर दुबे और सीओ विजय शंकर मिश्रा ने प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी प्रशासन का सहयोग करते हुए चुनाव लड़ें।
बता दें कि डीएम और एसपी को कोतवाली में प्रत्याशियों की बैठक में आना था, लेकिन अंतिम क्षणों में बैठक निरस्त हो जाने पर एसडीएम व सीओ ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस दौरान कोतवाल अरूण कुमार सिंह, एसएसआई एसएन कटियार, जयप्रकाश द्विवेदी, मुमताज, सुरेश शुक्ला, दया शंकर वर्मा, धीरेंद्र सिंह यादव, छेदालाल गंगवार, विश्राम, बृजेश शास्त्री, राजेश कुमार आदि प्रत्याशी मौजूद रहे।
मतदाताओं को डराया तो लगेगी रासुका
खुदागंज। एसडीएम विजय शंकर दुबे ने कहा कि मतदाताओं को डरा धमकाकर वोट लेने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई होगी।
वह विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित ग्राम प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायत पद के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव को प्रत्याशी एक खेल समझकर लडे़ं, खेल के बाद जैसे खिलाड़ी आपस में दोस्त रहते हैं इसी प्रकार हर प्रत्याशी चुनाव के बाद एक दूसरे का पूर्व की भांति दोस्त रहें। इस अवसर पर सीओ विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव में बूथ कैप्चरिंग करना तो दूर कोई सोच भी नहीं पायेगा कि दबंगई से वोट हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी डा. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि चुनाव मैदान में भाग ले रहा प्रत्येक उम्मीदवार मतदाताओं की अदा को समझने का प्रयास करें कि वह क्या चाहता है क्योंकि डरा और धमकाकर आतंक तो बन सकता है वोट हासिल नहीं किया जा सकता है। बैठक में बीडीओ राजकुमार, एडीओ पंचायत रामसरन सिंह यादव, एसओ इफ्तेखार अहमद आदि मौजूद रहे। इसके बाद अधिकारियों ने लाला हरीराम इंटर कालेज में 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रत्याशी दायरे में ही लगाएं पोस्टर-बैनर
जैतीपुर। थाना प्रांगण में प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीओ विजयशंकर मिश्रा ने कहा कि पोलिंग बूथ के दो सौ मीटर के दायरे में कोई प्रत्याशी अपने पोस्टर बैनर न लगाए। कोई भी एजेंट प्रत्याशी मोबाइल और पानी की बोतल लेकर बूथ के अंदर न जाए अगर कोई गड़बड़ी है तो एसओ व अन्य अधिकारियों को सूचित करें। कोई प्रत्याशी किसी वोटर को नाजायज दबाव एवं प्रलोभन न दें अगर शराब वोटरों को पिलाने की सूचना मिलेगी तो उस प्रत्याशी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विजय शंकर दुबे ने कहा कि वोट डालने का समय सुबह सात से शाम पांच बजे हो गया है, इसलिए वोटर समय से अपना वोट डाल दें। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रमणि, एसओ आशुतोष सिंह, गढ़िया रंगीन एसओ उदयवीर सिंह यादव, राजकुमार नैन, संजय कुमार शुक्ला, गयाराम यादव सहित ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।
प्रधान पद के 633 नामांकन पत्र दाखिल
मिर्जापुर। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि 55 प्रधान पद के लिए अब तक 633 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 685 पद के लिए 971 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।