फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worship of Goddess Brahmacharini on the second day of Navratri.

Shahjahanpur News: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

Sat, 21 Mar 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Brahmacharini on the second day of Navratri.
मोहल्ला मंडी ​स्थित दुर्गा मंदिर में मातारानी का शृंगार करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर जाकर मातारानी के दर्शन किए। महिला श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में ढोलक की थाप पर देवी गीत गाए। कई महिला श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम में परिवर्तन के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने देवीजी के दर्शन किए और पूजन किया। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित दुर्गा मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, ओसीएफ मंदिर, फूलमती मंदिर आदि में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मातारानी की आरती उतारी।
विज्ञापन

घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अज्ञारी डाली और मातारानी का आवाहन किया। घरों व मंदिरों में महिलाओं ने माता के छंद गाए। लालबाग चौराहा स्थित श्री पंथवारिन माता के मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
माता शीतला देवी मंदिर परिसर का लिया जायजा
कांट। प्राचीन शीतला देवी मंदिर पर नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम सदर संजय पांडे, सीओ सदर प्रियांक जैन, नायब तहसीलदार कमलेश राजपूत, थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने मंदिर प्रांगण का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर में चल रहे फर्श निर्माण कार्य और नगर पंचायत द्वारा बनाए गए हाल का जायजा लिया। एसडीएम और सीओ ने फर्श निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। संवाद
--
वैदिक आश्रम में श्रद्धालुओं ने किया यज्ञ
खुदागंज। नव संवत्सर पर शुक्रवार को हसनापुर गांव के महर्षि दयानंद वैदिक आश्रम में यज्ञ हुआ। आश्रम के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर हिंंदू नववर्ष पर सभी के लिए मंगल कामनाएं कीं।


इस अवसर पर आचार्य रामवीर देव ने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि इससे वातावरण शुद्ध होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अंंत में उन्होंने ईश्वर भक्ति से जुड़े भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर बृज मोहन, सोनी सिंह, अनुपम देवी, अथर्व सिंह, भानुमती, सुहानी चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद

मोहल्ला मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में मातारानी का शृंगार करते श्रद्धालु। संवाद

मोहल्ला मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में मातारानी का शृंगार करते श्रद्धालु। संवाद

मोहल्ला मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में मातारानी का शृंगार करते श्रद्धालु। संवाद

मोहल्ला मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में मातारानी का शृंगार करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed