फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worship before Holika Dahan, sought happiness and prosperity

Shahjahanpur News: होलिका दहन से पहले की पूजा, सुख-समृद्धि मांगी

Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Worship before Holika Dahan, sought happiness and prosperity
- शुभ मुहूर्त के अनुसार ही शाम छह बजे के बाद किया गया होलिका दहन
विज्ञापन

- मंगलवार होने के कारण कुछ स्थानों पर रात 12 बजे के बाद जलेगी होली
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह होलिका सजाई गई और शाम होने के बाद उसके दहन का सिलसिला शुरू हो गया। होलिका का दहन करने से पहले उसकी पूजा कर लोगों ने सुख-समृद्घि की कामना की।
शहर के सदर बाजार और चौक क्षेत्र में जगह-जगह होलिका रखी गई है। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:00 बजे शुरू हुआ। बहुत से लोगों ने शुभ मुहूर्त के हिसाब से होलिका दहन किया, लेकिन कुछ जगह रात 12 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। इससे पहले सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं ने होलिका की पूजा की और कच्चे सूत के साथ फेरी लगाकर भोग-प्रसाद अर्पित किया। इसी कड़ी में शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन कर सभी के लिए सुख-समृद्धि का आशीष मांगा। देर रात तक होलिका दहन से शहर में रौनक रही। इसके साथ ही रंग लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। दूसरी ओर टोलियां लगाकर लोग फाग गीत गाते रहे। नगाड़ों की थाप के साथ रंग उत्सव की धूम रही।
विज्ञापन


शरीर के विकारों को किया होलिका के हवाले
होलिका दहन से पहले घर-घर में लोगों ने बुकवा लगवाया और कुछ देर बाद उसे छुड़ाकर होलिका को समर्पित किया। मान्यता है कि इससे शरीर के सारे विकार जलकर नष्ट हो जाते हैं। वहीं लकड़ी और उपला के साथ अपने विकारों को भी अग्नि को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुआ होली का उल्लास और रंग
होलिका की पूजा करने के साथ ही होली का उल्लास लोगों पर चढ़कर बोलने लगा है। मंगलवार को महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। शाम को होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर होली का का रंग भी खेला गया। बुधवार को तड़के ही लोग घरों से निकलकर होलिका में आखत डालने जाएंगे और उसके बाद रंग, गुलाल से होली खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed