{"_id":"61687c450c709d716d4284d1","slug":"world-handwashing-day-do-not-forget-the-lesson-of-washing-hands-learned-during-the-corona-period-shahjahanpur-news-bly462923010","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड हैंडवाशिंग डे : भूल मत जाइए कोरोना काल में सीखा हाथ धोने का सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड हैंडवाशिंग डे : भूल मत जाइए कोरोना काल में सीखा हाथ धोने का सबक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बड़े-बुजुर्ग हमेशा हाथ धोकर ही खाने-पीने की सीख देते रहते हैं लेकिन कम लोग ही इस पर ध्यान देते हैं। दो साल पहले कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोगों को पता चला कि हाथ धोना कितना महत्वपूर्ण है। हाथ के माध्यम से कई किटाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर हमें बीमार बना देते हैं। कोरोना काल में सबसे ज्यादा जोर हाथ साफ रखने पर ही दिया गया। वर्ल्ड हैंडवाशिंग डे पर कोरोना काल में सीखा गया हाथ धोने का सबक याद रखने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं।
ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे शुक्रवार को मनाया जाएगा। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, निजी कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा साबुन-पानी के साथ हाथ धुलकर बैक्टीरिया की वजह से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. रोहताश ने बताया कि ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे (विश्व हाथ धुलाई दिवस) 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। प्रथम ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे वर्ष 2008 में मनाया गया था, जिसमें विश्व भर के 70 से अधिक देशों के 120 मिलियन से अधिक बच्चों ने साबुन पानी से हाथ धोए थे। बताया कि इस बार ‘ठीक से हाथ धोना, रोके कोरोना’ के स्लोगन को अपनाते हुए ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर लोगों को बार-बार हाथ धुलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हाथ धोने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है, लेकिन कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए हाथ धोने का सही तरीका बहुत कारगर सिद्ध हुआ। सभी लोगों को ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर जिले के सभी गांवों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम और गांव में आशाओं के माध्यम से हाथ धुलवाकर ठीक से हाथ धुलने का तरीका बताया जाएगा।
हाथों को धोना कब जरूरी
- खाना खाने से पहले, शौच के बाद, शिशु को छूने से पहले, खांसने या नाक साफ करने के बाद, जानवर या कचरे को छूने के बाद, घावों के उपचार से पहले और बाद में, बीमार या घायल व्यक्ति को छूने से पहले और बाद में, किसी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर करने के बाद या फिर जब लगे कि हाथ गंदे है तब अपने हाथों को जरूर धुलें।
विज्ञापन
हाथ धोने का सही तरीका
एसीएमओ डॉ. रोहिताश ने बताया कि साबुन से हाथ धोने के मुख्य छह चरण हैं। इसे सरल तौर पर सुमन से सीखा जा सकता है। स से सीधा, उ से उल्टा, म से मुट्ठी, न से नाखून और क से कलाई को रगड़ कर साफ करना चाहिए।