{"_id":"44a6167d205a831158e056f079f150cb","slug":"work-undertaken-by-the-fast-and-the-slow-cycling-avantika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृति ने तेज और अवंतिका ने चलाई सबसे धीमी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृति ने तेज और अवंतिका ने चलाई सबसे धीमी साइकिल
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
आर्य महिला महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक खेलकूद का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन की स्पर्धाएं परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में हुईं।
इस दौरान हुई तेज गति की साइकिल रेस प्रतियोगिता में कृति देवी ने प्रथम, प्राची सिंह ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय, धीमी गति की साइकिल रेस में अवंतिका ने प्रथम, शिल्पी देवी ने द्वितीय और कोमल वर्मा ने तृतीय, गोला फेंक में स्वाति शुक्ला ने प्रथम, प्राची सिंह ने द्वितीय और परमजीत कौर, चक्का फेंक में फरहीन, स्वाति शुक्ला, प्राची सिंह, भाला फेंक में स्वाति शुक्ला, दीक्षा शर्मा, अवंतिका वाजपेयी तथा 200 मीटर दौड़ में परमजीत कौर, ममता, रुचि देवी, 100 मीटर दौड़ में प्राची सिंह, कीर्ति देवी, रुचि देवी और लंबी कूद में नेहा, सोनाली एवं सृष्टि गुप्ता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताएं कराने में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. कनक रानी, डॉ. संजीवनी मानेकर, डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. उमेश भारती, डॉ. निदा, डॉ. रश्मि चौधरी आदि का योगदान रहा। क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि विजेताओं को कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।