फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work started on repair of Bareilly-Farrukhabad highway

Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे की मरम्मत का शुरू हुआ काम

Mon, 01 Sep 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Work started on repair of Bareilly-Farrukhabad highway
अल्हागंज में सड़क पर गड्ढों की मरम्मत की गई। संवाद
अल्हागंज। चौड़ीकरण के बाद मानसून की पहली बरसात में गड्ढों से छलनी हुए बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे की मरम्मत का काम रविवार से शुरू कर दिया गया। पहले चरण में नगर के आसपास हाईवे पर हुए गड्ढों में बजरी-कोलतार का भराव किया गया।
विज्ञापन

हाल ही में हाईवे का चौड़ीकरण किया गया। इसके बावजूद जगह-जगह बजरी-कोलतार उखड़ने लगा। इस पर हाईवे की गत जनवरी माह के आसपास मरम्मत भी कराई गई, लेकिन बारिश का दौर शुरू होने पर हाईवे पर फिर गहरे गड्ढे बनने लगे। इससे हाईवे के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हाईवे पर हादसे भी बढ़ने लगे।
विज्ञापन

इस बारे में रविवार के अंक में पृष्ठ दो पर बारिश में गड्ढों से फिर छलनी हुआ बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तंद्रा भंग हुई। एनएचएआई के अधिकारियों ने प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार को सुबह कार्यदायी कंपनी के ठेकेदार को मौके पर भेजा और हाईवे की मरम्मत का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में बजरी-कोलतार का पैचवर्क होने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या खत्म होने के साथ बारिश में हादसे भी कम होंगे।

अल्हागंज में सड़क पर गड्ढों की मरम्मत की गई। संवाद

अल्हागंज में सड़क पर गड्ढों की मरम्मत की गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed