फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work has begun on the Link Expressway connecting Agra and the Ganga Expressway.

Shahjahanpur News: आगरा और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का शुरू हुआ काम

Thu, 16 Apr 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Work has begun on the Link Expressway connecting Agra and the Ganga Expressway.
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। आगरा और गंगा एक्सप्रेसवे को आपस मे जोड़ने के लिए इटावा से हरदोई जनपद के बीच प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से पहले का काम शुरू हो गया है। इन दोनों जनपदों के बीच बनने वाला करीब 92 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे जनपद के अल्हागंज क्षेत्र के रमापुर बझेड़ा, रघुनाथपुर और रावतपुर गांव के पास से होकर निकलेगा। इसके निर्माण की शुरुआत इटावा जनपद से होकर निकले आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे कुदरौल गांव से होगी।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद और अल्हागंज होते हुए हरदोई जनपद में सवायजपुर क्षेत्र के गांव कौशिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। आगे इसे बुंदेलखंंड एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने की योजना है। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अल्हागंज में जमीन अधिग्रहण का काम देख रहे राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए अल्हागंज तीनों गांवों से कुल 32 हेक्टेयर जमीन ली जानी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 81 प्रतिशत अर्थात करीब 26 हेक्टेयर जमीन के बैनामा कराए जा चुके हैं। राजस्व निरीक्षक के अनुसार शेष जमीन अभी विवादित होने के कारण उसकी जांच पड़ताल का काम चल रहा है। यह काम जल्द पूरा कर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव यूपीडा को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

औद्योगिक गलियारा जल्द लेगा विस्तार, बढ़ेगा क्षेत्रफल
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जलालाबाद क्षेत्र में गुलड़िया गांव के पास 102 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा बनाना पहले से प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन ने 97 हेक्टेयर जमीन के बैनामा करा लिए हैं। शेष बची जमीन को प्रशासन अधिगृहीत करने की तैयारी में लगा हुआ है। इस बीच, औद्योगिक गलियारे का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए यूपीडा की ओर से 200 से 300 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। प्रभारी तहसीलदार अनुराग यादव ने बताया कि यूपीडा ने एक्सप्रेसवे के पास पांच किमी के दायरे में जमीन तलाशने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले से ही काफी जमीन ली जा चुकी है। इसलिए यूपीडा के स्तर से तिलहर क्षेत्र में भी एक्सप्रेसवे के नजदीक जमीन तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed